अल्मोड़ा: दो स्कूलों के ताले तोड़ हुई चोरी, गैस सिलेंडर व मिड डे मील लेकर भागे चोर

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मौलेखाल के सल्ट विकासखंड के अंतर्गत दो स्कूलों में चोरी का मामला सामने आया है।

स्कूलों में चोरी

यहां स्कूलों में चोर ताले तोड़कर गैस सिलिंडर, मिड-डे-मील का राशन चुरा ले गए। यह घटना तब घटी जब स्कूलों में होली की छुट्टी थी। शुक्रवार को इसकी जानकारी हुई। चोरों ने स्कूल के किचन का दरवाजा तोड़ा था। किचन में रखे सिलिंडर, बर्तन और राशन उड़ा ले गए। दोनों विद्यालयों में मिड-डे-मील भी नहीं बना। इस संबंध में राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र देवायल में तहरीर दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।