उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम पल-पल बदल रहा करवट, आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जून का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों में भी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रह सकता है। आज भी पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल जाने के साथ ही बारिश के दौर होने का अनुमान है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं, देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने, हल्की बौछार पड़ने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौ