अल्मोड़ा: शराब पीकर चला रहा था कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षक/उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग व ओवर सवारी/ ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

पुलिस की कार्यवाही

दिनांक 11.03.2023 को थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना सोमेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- HR 01AM 8752 वैगनार कार को चैक करने पर कार चालक संतोष सिंह कार्की उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम लोध, थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया, जिसे मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत मौके पर गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया।