अल्मोड़ा: आचार्य प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग में हुआ डेमोंस्ट्रेशन, घरेलू सिलेंडर की आग को बुझाने के बताएं तरीके

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 20.06.2025 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा द्वारा आचार्य प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग अल्मोड़ा में डेमोंस्ट्रेशन किया गया‌।

दी यह जानकारी

जिसमें फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम ने आग के प्रकार,बचाव तथा उपस्थित स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। घरेलू सिलेंडर की आग को विभिन्न तरीकों से बुझाने की जानकारी दी गई।

फायर टीम रहीं शामिल

LFM – गिरीश धारियाल
FM – मोसिम अली
WFM – स्वाती बोहरा
WFM – चांदनी