जरूरी अपडेट: अल्मोड़ा का एल.आर. साह मोटर मार्ग 18 मई से भारी वाहनों के लिए रहेगा बंद, डायवर्ट हुआ रूट

अल्मोड़ा- अल्मोड़ा में अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0 हर्षित गुप्ता ने बताया कि एल0आर0 साह मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य किया जाना है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि दिनांक 18 मई, 2026 को प्रातः 9ः00 बजे से कार्य स्थल पर कार्य किया जाना प्रस्तावित है जिसमें न्यूनतम 10 दिन का समय लगने की सम्भावना है। क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण कार्य को करने के लिए दिनॉंक 18 मई, 2026 से 27 मई, 2026 तक एल0आर0 साह मोटर मार्ग में चौपहिया वाहनों के लिए यातायात पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगा जिसके लिए जिलाधिकारी से सहमति प्राप्त कर ली गयी है।