अल्मोड़ा: रोजगार सृजन के लिए वन क्षेत्रों में इको टूरिज्म को दिया जाए बढ़ावा- डीएम वंदना सिंह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। आज गुरुवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई।

इको टूरिज्म को दिया जाए बढ़ावा

यह बैठक रोजगार सृजन के लिए वन क्षेत्रों में इको टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने के संबंध में हुई। इसमें सिमतोला इको पार्क, सोनी बिनसर क्षेत्र, पांडव खोली दूनागिरी क्षेत्र, मर्चुला व जागेश्वर में पैराग्लिंडिंग, ऐंग्लिंग, बर्ड वाचिंग आदि गतिविधियों की पहचान प्रारंभिक स्तर पर करने को लेकर चर्चा हुई।

जड़ी बूटियों एवं सगंध पादपों के संबंध में तैयार करें ‌डाटा

बैठक में डीएम वंदना सिंह ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गाइडों को उनके माध्यम से ट्रेनिंग कराई गई है, उन्हें ट्रेनिंग की आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। जिससे वहां साहसिक पर्यटन की गतिविधियों में शामिल हो सकें। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को पहचान व बढ़ावा दिए जाने, वन क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली जड़ी बूटियों एवं सगंध पादपों के उचित प्रबंधन व उनसे रोजगार सृजन करने, जनपद में उत्पन्न होने वाली सभी जड़ी बूटियों एवं सगंध पादपों के संबंध में डाटा तैयार करने, जड़ी बूटी संग्रहण में स्थानीय लोगों को जोड़ने, वन क्षेत्रों में मिलने वाली प्रतिबंधित एवं अनुमन्य जड़ी बूटियों के संबंध में प्रचार प्रसार आदि के अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस बैठक में यह लोग रहें मौजूद

बैठक में सीडीओ अंशुल सिंह, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।