अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। साहित्य क्षेत्र की अग्रणी संस्था छंजर सभा की ओर से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
साहित्यकार नीलम नेगी हुई सम्मानित
जिसमें नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी ने किया। इस दौरान विश्व स्तरीय साहित्य में प्रतिनिधित्व करने वाली साहित्यकार नीलम नेगी को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने साहित्यकार नीलम नेगी की पुस्तक वंदे मातरम् का विमोचन किया। इस मौके पर साहित्यकार नीलम नेगी ने बताया कि वंदे मातरम संकलन पुस्तक में विश्व स्तरीय साहित्यकारों की रचनाओं का संकलन किया गया है। पुस्तक में 72 कविताओं का संकलन किया गया है।
विश्व स्तरीय पुस्तक में अपनी रचनाओं के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति व आवश्यकता को दर्शाया
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि साहित्यकार ही समाज को एक नई दिशा दे सकते है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि वंदे मातरम पुस्तक में जो कुमाऊं की साहित्यकार नीलम नेगी ने विश्व स्तरीय पुस्तक में अपनी रचनाओं के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति व आवश्यकता को प्रकट किया है, यह अल्मोड़ा के लिये गौरव की बात है।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज, मीनू जोशी, प्रो. एसए हामिद, डॉ. रमेश लोहुमी, विनोद जोशी, विपिन जोशी कोमल, दीपा गुप्ता, बीना चतुर्वेदी, कंचन तिवारी, अधिवक्ता संजय अग्रवाल, डॉ. हेम तिवारी, भीम सिंह बगड़वाल, तारा चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, पुष्कर सिंह नेगी, कमला बिष्ट मौजूद रहें।