रचिता जुयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद द्वारा आज दिनांक 06.04.2023 को कोतवाली अल्मोड़ा में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के समस्त बैंक प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी की गयी।
कहीं यह बात
गोष्ठी में उपस्थित सभी बैंक प्रबन्धकों/कर्मचारियों को बैंको व एटीएम की सुरक्षा के दृष्टिगत दिन एवं रात्रि में सुरक्षा कर्मी नियुक्त करने, नई टेक्नोलाॅजी/अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, बैंकों में आने वाले व्यक्तियों/संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा बैंक में किसी भी व्यक्ति के हेलमेट पहन कर प्रवेश वर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस संबंध में दी जानकारी
सभी को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112 सहित कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा/चौकी प्रभारियों व सीओ अल्मोड़ा के मोबाईल नम्बर की जानकारी दी गयी तथा बैंक/एटीएम में किसी भी प्रकार की संदिग्धता प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया।
दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गोष्ठी में उपस्थित एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी व चौकी प्रभारी धारानौला गंगा राम गोला द्वारा भी बैंक/एटीएम सुरक्षा हेतु बैंक प्रबन्धकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।