अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सेना के नरसिंह ग्राउंड में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की डिस्ट्रिक्ट लीग आयोजित हो रही है।
आज फाइनल मैच का मुकाबला-
जिसका सेमी फाइनल मुकाबला संपन्न हो गया है। इसके सेमी फाइनल में रानीखेत क्रिकेटर्स और मेहरा स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत दर्ज की। जिसके बाद अब यह दोनों टीमें फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। इस दोनों टीमों के मध्य आज मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
यह लोग रहें मौजूद-
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, उप सचिव धीरज वर्मा, संरक्षक संजय मेहरा, दीप उपाध्याय, भाष्कर बिष्ट, जयंत रौतेला, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।