अल्मोड़ा: किसानों के लिए रेशम उत्पादन के लिए हो रहा भवनों का निर्माण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अब किसान भवनों में रेशम उत्पादन करेंगे।

भवनों का निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए रेशम उत्पादन के लिए शहतूत की नर्सरी तैयार करने के बाद विभाग कीट पालन के लिए भवन तैयार कर रहा है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। बताया गया है कि रेशम विभाग 138 नए किसानों के लिए भवनों का निर्माण कर रहा है। जबकि पहले चरण में 200 किसानों के लिए भवन निर्माण किया जा चुका है।

रेशम उत्पादन से किसानों को लाभ

बताया गया है कि जिले के लमगड़ा, भैसियाछाना, धौलादेवी, हवालबाग और स्यादे के करीब 260 किसान रेशम उत्पादन कर सालाना करीब 50 लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। दूसरे चरण में इन विकासखंडों के 138 नए किसानों को रेशम उत्पादन से जोड़ा जा रहा है।