अल्मोड़ा: SSJ विवि के प्रथम परीक्षा नियंत्रक ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पहले कुलपति प्रो. एनएस भंडारी के बाद विवि के प्रथम परीक्षा नियंत्रक ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है।

परीक्षा नियंत्रक ने दिया इस्तीफा

मिली जानकारी के अनुसार एसएसजे विवि के अस्तित्व में आने के बाद यहां पहले परीक्षा नियंत्रक के रूप में प्रो. सुशील कुमार जोशी ने कार्यभार संभाला था। लेकिन मंगलवार को उन्होंने अचानक पद से त्यागपत्र दे दिया। इससे विश्वविद्यालय को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कार्य करने में असमर्थता जताते हुए कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट को त्यागपत्र सौंपा। हालांकि विवि प्रशासन ने उनसे वापस कार्य पर लौटने का निवेदन किया है।