अल्मोड़ा: जल्द स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमगाएगा हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान, रात में भी अभ्यास करेंगे खिलाड़ी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 25 अप्रैल को स्थानीय खेल मैदान हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

सीएम की घोषणा का किया स्वागत

जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नई सुविधाओं से पूर्ण किये जाने की घोषणा का स्वागत जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ललित लटवाल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा खेल मैदानों और खिलाड़ियों को लेकर कई कार्य किये जा रहे है। चाहें वह खिलाड़ियों को आरक्षण देने की योजना हो, खिलाड़ियों का खेल भत्ता बढ़ाना हो ऐसे कई कार्य खेल मंत्री द्वारा किये जा रहे है।

अंतराष्ट्रीय फलक तक चमक रहें यहां के‌ खिलाड़ी

उसी क्रम‌ में उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हेमवती नंदन बहुगुणा खेल मैदान के लिए स्ट्रीट लाइट सहित अत्याधुनिक सुविधाओं की मांग रखी। जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सहर्ष स्वीकार किया गया। हेमवती नंदन बहुगुणा मैदान ने देश को अनेक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए है। जिसमें एकता बिष्ट, लक्ष्य सेन, जैसे युवा खिलाड़ी वर्तमान में देश के प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहें है। अभी कई नए खिलाड़ी फिर इसी दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए होने वालें कार्यों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और खेल मैदान में लाइट आदि के कार्य के बाद इन्हें रात मे भी अभ्यास करने का मौका मिलेगा। इन कार्यों के लिए अल्मोड़ा के समस्त खेल प्रेमी मुख्यमंत्री व खेल मंत्री का आभार जताते है और आशा करते हैं कि आप दोनों के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में जानी जाएगी‌।

जताया आभार

इस मौके पर क्षआभार व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी महेश नयाल, हरीश कनवाल, पंकज बिष्ट, चंदन लटवाल, गणेश बगडवाल, ललित कनवाल, सोनू जोशी, रोहित साह, विजय चौहान, मनीष कनवाल, मनोज कनवाल, हीरा कनवाल, आदि अनेक लोग रहें।