अल्मोड़ा: नवनिर्मित लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम का हुआ उद्घाटन समारोह

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार आज जनपद न्यायालय अल्मोड़ा में नवनिर्मित लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

दिए यह निर्देश

इस लीगल एड डिफेंस काउन्सिल सिस्टम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश कौशल किशोर शुक्ला द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने चीफ लगल एड डिफेंस काउन्सिल को उनके कार्यों को यथोचित किये जाने की सलाह दी जिससे की प्रत्येक व्यक्ति को विधिक सहायता सुलभता से प्राप्त हो कसे एवं विधिक सहायता से सम्बन्धित कार्यों को त्वरितता से किये जाने हेतु निर्देशित किया।

यह लोग रहें उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दया राम, सीनियर सिविल जज रविन्द्र कुमार मिशरा चीफ डिफेंस काउन्सिल देवेश बिष्ट सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।