अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज यहां युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने भाग लिया।
रोजगार मेले का आयोजन-
इस संबंध में सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि दिनॉंक 06 जुलाई, 2022 को क्षेत्रीय सेवायोजन, कार्यालय अल्मोड़ा पं0 जनार्दन जोशी आई0टी0आई0 अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजना किया गया। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में मिन्डा कार्पोरेशन, राने टी0आर0डब्लू0 तथा एडविक हाई0टैक0 लि0 रूद्रपुर हेतु किये गये साक्षात्कार में कुल 90 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। साक्षात्कार के उपरान्त कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया तथा रोजगार मेले में उपस्थित समस्त बेरोजगार अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया।