अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन अल्मोड़ा का सोमवार को दो दिनी द्विवार्षिकअधिवेशन जीआईसी अल्मोड़ा सभागार में शुरू हुआ।
कहीं यह बात-
जिसमें वक्ताओं ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों को अंशदायी पेंशन के बदले पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती, मृतक आ श्रित के रूप में नियुक्त कार्मिकों को दुर्गम श्रेणी विद्यालय, कार्यालयों के स्थान पर सुगम श्रेणी के विद्यालयों, कार्यालयों में भी नियुक्ति प्रदान की जाए।
सभी समस्याओं का हो समाधान-
संगठन के मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती और कुमाऊं मंडल सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, शिथिलीकरण बहाली, एक्ट में संशोधन, फारगो नियमावली निरस्तीकरण आदि लंबित मांगों के लिए संगठन संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए।
यह लोग रहें मौजूद-
इस दौरान प्रांतीय आडिटर नितिन टंडन, जिला मंत्री अमरनाथ रजवार, महेंद्र सिंह गुसाई, जीआईसी अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट, राम सिंह गैड़ा, पूर्व सचिव राजेंद्र वर्मा, रमेश तिवारी, हर्ष सिंह बिष्ट, भगवान राम, सुरेश जोशी, देवकी बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।