द्वाराहाट (अल्मोड़ा) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रामगंगा पेयजल योजना से जुड़े उटौड़, दूनागिरी रोड, कमलघाट क्षेत्रों में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है।
पेयजल संकट-
इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में 125 परिवारों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार सूचना दे दी गई लेकिन आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसमें बताया कि 15 दिन में सिर्फ दो दिन पानी आया है, वह भी पर्याप्त नहीं है। वहीं लोगों ने यह भी कहा कि विभाग हर तीसरे महीने 757 रुपये बिल तो वसूल रहा है लेकिन उपभोक्ताओं को नियमित पानी नही दे पा रहा है। योजना से तीसरे दिन मिलने वाला पानी भी नहीं मिलने से जनता परेशान हैं। इस संबंध लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।