एसएसपी अल्मोड़ा की अनूठी पहल: पुलिस परिवार की 45 महिलाओं को बनाया “वृक्ष सखी”

प्रकृति को हरियाली युक्त व जीवंत रखने के लिए दृढ़ संकल्पित प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा एवम उनकी धर्मपत्नी रितु राय द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस बल को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने को प्रोत्साहित किया गया।

वृक्ष रोपित कर‌ पर्यावरण संरक्षण का संदेश-

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा जनपद के सभी थाना/चौकियों/फायर स्टेशनों/पुलिस लाईन में पुलिस बल व पुलिस परिवार द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाते हुए सैकड़ों फलदार व छायादार वृक्षो को रोपित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई ।

वृक्ष सखी पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी पहल-

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं को फलदार वृक्षो को भेंट कर उनको “वृक्ष सखी” की उपाधि देकर प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप इस वृक्ष को अपने आवासीय परिसर के आँगन में लगाये और सखी की तरह वृक्ष की देखभाल करें। जिस प्रकार आप अपनी सखी के हर सुख-दुख के साथी बनते है, उसी प्रकार वृक्ष के भी हर सुख-दुख में साथी बनें, यह वृक्ष भी शुद्ध हवा, रसीलें फल व तपती धूप मे छाया प्रदान कर आपको ही नही अपितु आपके आस-पड़ौस के लोगों व आने वाली पीढियों का साथी बनेगा। साथ ही कहा कि इस हरेला पर्व को हम सिर्फ एक पर्व के रुप में ना मनायें, अपितु वृक्षारोपण कर अपने चारो ओर के आवरण को हरा भरा कर इसे ईश्वर द्वारा दिये गये अमूल्य वरदान के रुप मे ग्रहण करें। जिसमें 45 महिलाओं को वृक्ष सखी बनाया गया।

वृक्ष सखी बनकर लिया यह संकल्प-

“वृक्ष सखी” बनाये जाने पर पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा संकल्प लिया गया कि वह एक सखी की तरह ही इन वृक्षों की देखभाल कर, अपने आस-पड़ोस के लोगों व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा की श्रोत बनेंगी।

यह लोग रहें मौजूद-

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक जितेंद्र पाठक, उ0नि0 हर्ष नेगी एवम अन्य अधि0 कर्म0 मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उ0नि0 दामोदर कापड़ी द्वारा किया गया।