अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। देशभर में खाद्य सामग्रियों पर जीएसटी बढ़ गई है। जिससे इनके दामों में इजाफा हुआ है। इससे रसोई पर महंगाई की मार इतनी पड़ी है, कि अब खानपान के लिए लोगों को और जेब ढीली करनी पड़ेगी।
खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम-
जिसमें आटा, दाल, चावल समेत अन्य राजमर्रा के खाद्य पदार्थों को खरीदने पर पांच फीसद जीएसटी देनी पड़ रही है। यह हाल तब है, जब पहले से ही महंगाई की वजह से आम जनता परेशान है। इस महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम और गरीब परिवार पर सबसे ज्यादा पड़ रहा है। लोगों को परिवार का भरण-पोषण करने में दोगुना रुपया खर्च करना पड़ रहा है।
(वर्तमान में खाद्य पदार्थों के दाम)
आटा (पांच किलो) 140 165
चावल 40 50
अरहर- 100 110
मल्का- 95 100
उरद- 110 120
चना दाल- 70 80