अल्मोड़ा: पुलिस ने जागेश्वर धाम दर्शन के लिये आये श्रद्धालु के गुम हुए बैग को तलाश कर लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान

                                                                                                                                                                                                                     अल्मोड़ा के श्री जागेश्वर धाम में दर्शन करने आये श्रद्धालु  श्री प्रदीप कुमार मैनेजर एसबीआई निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी का बैग मेला क्षेत्र में कही खो गया था। जिसमें श्रद्धालु की नगदी व अन्य कीमती सामान था । 
                                                                                                                                                                                                    
पुलिस का जताया आभार-

श्रद्धालु द्वारा बैग के कही खो जाने की सूचना मेला पुलिस को दी तो मेला प्रभारी संजय जोशी द्वारा मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल को सूचना देकर तत्काल बैग की तलाश शुरु की गई, जिसके फलस्वरुप मेला पुलिस द्वारा शीघ्र ही बैग को तलाश कर श्रद्धालु के सुपुर्द किया गया । बैग में रखी नगदी व कीमती सामान को वापस पाकर श्रद्धालु व अन्य दर्शनार्थियों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।