अल्मोड़ा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए 5 सदस्यीय दल ट्रेल पास के साहसिक अभियान के लिए रवाना

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है।‌अल्मोड़ा जनपद के रॉक लिजर्ड एडवेंचर की ओर से 5 सदस्यीय दल ट्रेल पास के साहसिक अभियान हेतु बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कल 03 अक्टूबर को रवाना हो गया है।

इस अभियान में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने का भी होगा कार्य-

इस संबंध में दल के सदस्य चेतना, विनोद भट्ट और नितिन ने बताया कि मार्ग में पड़ने वाले उच्च हिमालय क्षेत्रो की सफाई के अतिरिक्त जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य भी इस अभियान के अन्तर्गत किया जाएगा। अल्मोड़ा जनपद से ट्रेल पास अभियान में जाने वाला यह पहला दल है। दल को आज श्री बिट्टू कर्नाटक (पूर्व कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री उत्तराखंड सरकार) द्वारा अपनी शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाई गई।

पूर्व में दी थी शुभकामनाएं-

पूर्व में अल्मोड़ा जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य विकास अधिकारी एवं पर्यटन अधिकारी द्वारा भी इस दल को शुभकामनाएं दी गयी थी।

17 दिवसीय कार्यक्रम-

यह कुल 17 दिवसीय कार्यक्रम है, यह अल्मोड़ा से अपने तरीके का पहला दल है जो इस ट्रेल पास के लिए रवाना हुआ है, साथ ही यह पहला दल है जिसमे किसी लड़की द्वारा ट्रेल पास किया जा रहा है।