अल्मोड़ा: अतंराष्ट्रीय शिशु बालिका दिवस पर व्यक्तिगत स्वच्छता कार्यशाला का हुआ आयोजन, दी यह जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज अतंराष्ट्रीय शिशु बालिका दिवस के अवसर पर जिलेभर के विभिन्न विकासखंडों में स्वच्छता संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अलावा विक्टर मोहन जोशी जीजीआईसी एनटीडी में भी अतंराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। वहीं बालिका दिवस द्वाराहाट के विभिन्न विद्यालयों धूमधाम से मनाया गया।

स्वच्छता के संबंध में दी जानकारी-

जिसमें बालिकाओं, किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जानकारी देने के साथ सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद ने कहा कि अतंराष्ट्रीय शिशु बालिका दिवस का उद्देश्य उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के बारे में बताना है। जिससे वो अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें और अपनी जरूरतों के साथ ही अपने सपनों को भी पूरे कर सकें।

सैनिटरी नैपकिन किए वितरित

वहीं कार्यशाला में महिला चिकित्सकों ने बालिकाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही प्रत्येक परियोजना में लगभग 100 किशोरियों को प्रति किशोरी 06 सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।