अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 09-10-22 से 12-10-22 तक 40वीं वाहिनी पी०ए०सी० जनपद हरिद्वार में आयोजित 18 वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी पुलिस एथलेटिक्स मीट, खो-खो,साइकिलिंग प्रतियोगिता-2022 हुई।


एसएसपी ने दी शुभकामनाएं-
जिसमें जनपद अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा टीम मैनेजर निरीक्षक अजय लाल शाह व टीम कोच अनवर अहमद के नेतृत्व में प्रतिभाग कर पुरुष/महिला वर्ग में उच्च कोटि का प्रदर्शन कर कुल 08 पदक ( 03 स्वर्ण पदक व 01 रजत 04 कांस्य पदक) अर्जित किये गये। जिस पर प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पदक विजेताओं के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम व पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी गयी।
अल्मोड़ा पुलिस के पदक विजेताओं का विवरण-
पुरूष वर्ग-
01- आरक्षी हरीश कुमार
400 मीटर (low hurdle) दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया
महिला वर्ग-
01- महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी
5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक व
400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया
02- महिला आरक्षी ममता खाती
800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान स्वर्ण पदक अर्जित किया।
03- महिला आरक्षी उपासना
लंबी कूद में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया।
04- महिला आरक्षी लता रावत
100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान कांस्य पदक अर्जित किया
05- महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी
महिला आरक्षी ममता खाती
महिला आरक्षी उपासना
महिला आरक्षी लता रावत
4×100 मीटर रिले दौड़ में दितीय स्थान रजत पदक अर्जित किया।