March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: पुलिस ने अपहर्ता व नाबालिग किशोरी को दिल्ली से किया बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां दिनांक 17-08-22 को एक व्यक्ति न थाने में तहरीर दी किे उसकी नाबालिग बहन सुबह घर से स्कूल के लिए निकली और वापस नहीं आई।

पुलिस ने शीघ्र लिया संज्ञान-

जिस पर तहरीर के आधार पर थाना दन्या मे धारा 365 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले में तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग बालिका की शीघ्र तलाश करने हेतु थानाध्यक्ष दन्या को निर्देशित किया गया।

दिल्ली से किया बरामद-

थानाध्यक्ष सुशील कुमार द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सूचना संकलन की गई तथा SOG अल्मोड़ा के माध्यम से सर्विलांस पर कार्य कर सुरागरसी पतारसी हेतु एक टीम सूरत गुजरात रवाना की गई। दिनांक 03-09-2022 को सर्विलांस टीम की सहायता से पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता/पीड़िता नाबालिग को विवादित नाबालिग किशोर के कब्जे से आईएसबीटी आंनद बिहार न्यू दिल्ली से बरामद किया गया।

किशोर को 14 दिवस विधिक सरंक्षण रिमांड पर रखा-

मेडिकल कराकर पीड़िता को सीडब्ल्यूसी अल्मोड़ा के समक्ष पेश कराया गया, जिनके आदेश से पीड़िता को बाल गृह किशोरी बख दाखिल कराया गया तथा विधि विवादित किशोर को मा० न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जिनके द्वारा बालक को 14 दिवस विधिक संरक्षण रिमांड दिया गया। विधि विवादित किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया।

पुलिस टीम रही शामिल-

उ०नि० स्वेता नेगी
कानि0 कुन्दन सिंह
कानि0 संजय कापडी
म०का० लक्ष्मी मेहता