अल्मोड़ा: लोधिया में तीन दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दीपावली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में दीपावली पर्व के नजदीक आते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग सक्रिय हो गया है।

तीन दुकानों से लिए सैंपल

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा आयुक्त और डीएम के निर्देश पर शनिवार को लोधिया में वाहनों और दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को लोधिया में वाहनों और दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तीन दुकानों से खाद्य तेल, बाल मिठाई और पेडा का नमूना जांच को किया गया। इसके अलावा एक वाहन से गुड़ का नमूना जांच को लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोग शाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान दीपावली पर्व तक जारी रहेगा। इसके अलावा व्यापारियों को साफ सफाई समेत मिलावटी सामान नही बचने की सख्त हिदायत दी जा रही है।