द्वाराहाट: पुलिस ने परमिट से ज्यादा अवैध छिलका – गुलिया परिवहन करने वाले 02 वाहन चालको के विरुद्ध की कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने पर एक चालक गिरफ्तार

पुलिस का लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में दिनांक 15/10/2022 की रात्रि में उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार थाना द्वाराहाट द्वारा गगास पुल के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या-UK01CA-1700 एवं ट्रक संख्या UK04CB-9997 को द्वारा चैक किया गया, दोनो ट्रको में ओवरहाईट छिलका व गुलिया (वन सम्पदा) लदी हुई पायी गयी, सन्देह होने पर वन विभाग को सूचना दी गई।

पुलिस ने की ट्रक की चैकिंग-

वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल द्वाराहाट रेन्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, उनके द्वारा दोनो ट्रको में लदे छिलका व गुलिया का निरीक्षण किया गया और नाप – तोल करने पर ट्रको पर लदे हुए माल के कागजात चैक किये गये, जिससे ज्ञात हुआ कि दोनो ट्रको में क्रमशः 5.56 घन मीटर परमिट की क्षमता से अधिक छिलका व गुलिया लदा हुआ है।

पुलिस की कार्यवाही-

चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या-UK01CA-1700 का चालक सुन्दर कुमार उम्र करीब 41 वर्ष निवासी ग्राम च्याली थाना द्वाराहाट शराब के नशे में वाहन को चलाते हुए पाया गया, जिसे धारा 185 एमवी एक्ट के अन्तर्गत मौके पर गिरफ्तार कर चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में डाक्टरी मुआयना कराकर आवश्यक कार्यवाही की गई। दोनो ट्रको का एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए, वन अधिनियम में कार्यवाही हेतु वन विभाग क्षेत्राधिकारी मदन लाल की सुपुर्दगी में दिया गया ।