अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज रविवार को राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बजट पर चर्चा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसजे विवि के योग विभागाध्यक्ष व भाजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोज डॉ. नवीन चंद्र भट्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य आंनद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
2023-24 का बजट हर वर्ग व समाज के लिए बताया उपयोगी
इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. नवीन चंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार लगातार विश्व की अर्थव्यवस्था में अपना स्थान प्रत्येक वर्ष बढ़ाता जा रहा है। कहा कि आज भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में पांच स्थान पर आई है। उन्होंने वर्ष 2023-24 का बजट हर वर्ग व समाज के लिए उपयोगी बताया। जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि आज युवाओं के लिये बजट विशेष महत्व रखता है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला यह बजट सभी युवाओं के लिये लाभदायक है।
यह लोग रहें मौजूद
इस मौके पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर नैनवाल, मंडल अध्यक्ष दीपक पांडे, जिला मंत्री संजय पांडे, प्रधान भैरव थुवाल, जगमोहन शर्मा, विनोद पांडे, मुकेश कपकोटी, तारा बजेठा, ज्योति बडौला आदि मौजूद रहे।