अल्मोड़ा: लमगड़ा पुलिस की सतर्कता से मिली कामयाबी, डेढ़ लाख रुपए की चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे का सामान पहुचाकर नशे की लत लगाने वाले व जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।

पुलिस ने बरामद किया चरस

दिनांक 05.11.2022 को विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व मे थाना लमगड़ा पुलिस के चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी व पुलिस बल द्वारा चौकी मोरनौला के पास चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति बच्ची सिंह पुत्र लबरु सिंह निवासी ग्राम ऐचता गिधौर थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर के कब्जे से 1.506 किलो ग्राम चरस कीमत लगभग 1,50,600 /- रुपए बरामद होने पर अभियुक्त बच्ची सिंह को गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

एसएसपी ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि अभियुक्त बच्ची सिंह आस-पास के गाँवो से चरस इकट्ठा करके युवाओं में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए उधमसिंहनगर ले जा रहा था। चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

पुलिस टीम-

  1. चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी।
    2.का0 ललित मोहन
    3.का0 प्रेम सिंह