अल्मोड़ा: पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान, दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। ताड़ीखेत विकासखंड के चौगांव पट्टी में लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं होने से समस्या बनी हुई है।

पेयजल संकट

एक महीने से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जिस पर जैनोली और खग्यार के ग्रामीणी दूर दराज के पारंपरिंक स्रोतों से पानी ला रहे हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर अब ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।