अल्मोड़ा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा की ओर से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप व उनकी चुनौतियों के संबंध में चर्चा की गई।
राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में मीडिया ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है
बुधवार को जीबी पंत राजकीय संग्रहालय स्थित सभागार में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान और राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में मीडिया ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। गोष्ठी में वर्तमान में मीडिया के क्षेत्र में आ रहे बदलावों के संबंध में भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे। स्वतंत्र एवं निष्पक्षता पर जोर देते हुए अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करने की बात कहीं।
इस मौके पर मौजूद रहे
इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पांडे, सुरेश तिवारी, राजेंद्र रावत, दयाकृष्ण कांडपाल, अशोक पांडे, जगदीश चंद्र जोशी, कंचना तिवारी, कपिल मल्होत्रा, उदय किरौला आदि मौजूद रहे।