सोमेश्वर: पुलिस ने लगाई जागरूकता क्लास, इन संबंधों की दी जानकारी

पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा/महिला अपराध, मानव तस्करी, साईबर अपराध व उत्तराखण्ड पुलिस एप के विषय में दी विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

उत्तराखंड पुलिस ऐप की दी जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 15.11.2022 को थाना सोमेश्वर की महिला उप निरीक्षक मोनी टम्टा द्वारा कस्बा सोमेश्वर में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों व उपस्थित लोगों को यातायात नियमों व नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ-साथ महिला सुरक्षा/महिला अपराध, मानव तस्करी, साईबर अपराध व उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। उत्तराखण्ड पुलिस के हेल्प लाईन नंबरों की भी जानकारी दी गयी।