अल्मोड़ा: यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में खत्याड़ी की किरन ने लिया भाग, उत्तराखंड की इन समस्याओं पर रखें विचार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा की किरन ने भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम में भाग लिया।

रखें यह विचार

जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में उत्तराखंड की समस्याओं बिजली, पानी और स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के बारे में विचार रखे। अल्मोड़ा नगर के खत्याड़ी गांव निवासी किरन आर्या का हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय स्तर में चयन हुआ था।