April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने विक्टर मोहन जोशी
राजकीय महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अल्मोड़ा:   गुरूवार को जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने  विक्टर मोहन जोशी राजकीय महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण कक्ष, औषधि कक्ष, कोविड सैम्पलिंग कक्ष, वैक्सीन स्टोर, प्रसव कक्ष, इन्जेक्शन कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चिकित्सालय प्रशासन को दिए ये  निर्देश

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय प्रशासन को निर्देश दिये कि चिकित्सालय परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय और निष्प्रोज्य सामग्री का 10 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा0 प्रीति पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।