अल्मोड़ा: गुलदार, बंदर और जंगली सूअरों के आतंक से परेशान ग्रामीण, निजात दिलाने की मांग को लेकर बिट्टू कर्नाटक ने किया कन्जरवेटर कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जंगली जानवरों और बंदरों का काफी आतंक बना हुआ है। जिस पर अल्मोड़ा विधानसभा की जनता को बन्दर,सूअर और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक विगत लम्बे समय से करते आ रहे हैं। इससे पूर्व भी उनके द्वारा मुख्यमंत्री सहित वन विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में ज्ञापन प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की गयी थी।

किया धरना प्रदर्शन

वन विभाग के द्वारा इस मामले को गंभीरतापूर्वक नहीं लेने से कांग्रेस उपाध्यक्ष कर्नाटक द्वारा गहरा रोष व्यक्त किया गया और सोमवार को अपने सैकड़ों साथियों के साथ उन्होंने कन्जरवेटर कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर मांग की कि अल्मोड़ा की जनता को वन विभाग बन्दर,सूअर और तेंदुए के आतंक से मुक्ति दिलाए। धरने को सम्बोधित करते हुए कर्नाटक ने कहा कि विगत लम्बे समय से बन्दर नगर क्षेत्र में तथा जंगली सूअर ग्रामीण क्षेत्रों में काश्तकारों की फसल को तबाह करने का काम कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार के साथ ही वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी पूरी तरह कृषि पर आधारित है।पहाड़ी सब्जियां,पहाड़ी दालों का उत्पादन कर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपनी गुजर बसर करते हैं। लेकिन बन्दर और सूअर लगातार उनकी खेती को तहस नहस करने का काम कर रहे हैं जिससे ग्रामीणों की आर्थिकी प्रभावित हो रही है।

आंदोलन की चेतावनी

ऐसा न होने की दशा में वे वन विभाग के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से उग्र जन आन्दोलन को बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और वन विभाग की होगी।

यह लोग रहें उपस्थित

इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में रोहित शैली,अशोक सिंह सरपंच, राकेश बिष्ट सरपंच, बीरेंद्र कार्की, दीपक पोखरिया,हिमांशु कनवाल, अर्जुन लटवाल,सोनू चौहान,पवन कनवाल,विनय चन्डोला,भगवत आर्या, सुधीर,हसन अली, गोपाल भट्ट, त्रिभुवन अधिकारी, सागर कुमार, धीरेन्द्र लाल,मोहित अधिकारी, मयंक कुमार,पंकज कुमार, अमित भट्ट,सतीश कुमार, प्रकाश लाल,आशु, भूपेंद्र सिंह,अजय बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, राहुल मेहता, हिमांशी अधिकारी, रश्मि काण्डपाल,अमर बोरा, सुमित कुमार,राजीव शैली,बच्चीसिंह सांगा सरपंच, भास्कर बिष्ट, सागर आर्या,विक्रम कुमार, धनराज,
जितेंद्र काण्डपाल, मोहन सिंह बिष्ट,हिमांशु सिराडी, बलबीर सिंह,संजय कुमार,चेतन बिष्ट,प्रकाश बिष्ट, अर्जुन कनवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।