अल्मोड़ा: लक्ष्य सेन बने रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखण्ड के ब्रांड एंबेसडर

कल दिनांक 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के द्वारा भी लक्ष्य सेन, उनकी माता मंजू सेन, पिता व राष्ट्रीय कोच श्री डी के सेन, बड़े भाई चिराग सेन  का हार्दिक स्वागत कर  उन्हें शाल उड़ाकर व रेडक्रॉस की टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया ।   रेडक्रॉस सोसाइटी के अनुरोध पर लक्ष्य सेन जी द्वारा उत्तराखण्ड रेडक्रॉस का ब्रांड एंबेसेडर बनना सहर्ष स्वीकार किया गया।

रेडक्रॉस की सदस्यता भी ली गई

        इस अवसर पर श्री डी के सेन, श्रीमती मंजू सेन, श्री चिराग सेन व श्री लक्ष्य सेन द्वारा अल्मोड़ा रेडक्रॉस की सदस्यता भी ली गई। इससे रेडक्रॉस अल्मोड़ा का सम्मान बढ़ने के साथ ही अनेकों युवा व समाज सेवी रेडक्रॉस से जुड़ने का प्रयास करेंगे,  जिससे समाज में एक नई जागृति आयेगी।
अल्मोड़ा के अनेक संगठनों, खिलाड़ियों व नन्हे मुन्ने बच्चों  के द्वारा भी शानदार स्वागत किया गया।
       

इन सदस्यों के द्वारा किया गया प्रतिभाग

    रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से इस सुअवसर पर  सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, प्रकाश चंद्र जोशी जी अध्यक्ष नगरपालिका,  डा.  जे. सी. दुर्गापाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, आनन्द सिंह बगड़वाल, मनीष तिवारी,  गिरीश मल्होत्रा,  बी एस मनकोटी,  पी सी तिवारी,  प्रशांत जोशी,  शंकर दत्त भट्ट  आदि अनेक सदस्यों के द्वारा  प्रतिभाग किया गया।