अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के रैमजे मैदान में योगेश तिवारी मेमोरियल टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
जिसमें बीएस सेवन, धुराबाज सेवन, नंदा देवी सेवन, जय गोलू एनटीडी सेवन की टीम ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में अनरियाकोट ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 40 रन बनाए। जवाब में बीएस सेवन टीम ने पांच विकेट से मैच जीता। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी कर केबीसी सेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 16 रन बनाए। जवाब में धुराबाज सेवन टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी कर अल्मोड़ा वाॅरियर्स ने 10 ओवर में 51 रन बनाए। जवाब में नंदा देवी सेवन ने छह विकेट से मैच जीत लिया। चौथे मैच में पहले बल्लेबाजी कर पहाड़ी किंग ने 10 ओवर में 38 रन बनाए। जवाब में जय गोलू एनटीडी सेवन ने छह विकेट से मैच जीता।