अल्मोड़ा: गेवाड़ विकास समिति की हुई बैठक, गजेंद्र सिंह नेगी बनें अध्यक्ष

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र के गेवाड़ विकास समिति की बैठक हुई।

बैठक में चुने गए यह‌ नाम

यह समिति विकास के लिए एकजुट संघर्ष के लिए बनाए गए गैर राजनीतिक संगठन के लिए बनी है। गेवाड़ विकास समिति की बैठक में गजेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष, चंदन सिंह बिष्ट, अशोक कुमार व हीरा सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, दिनेश मनराल को सचिव, किशोर शर्मा को कोषाध्यक्ष और नंदन मेहरा को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मुख्य पदाधिकारियों के अलावा सलाहकार मंडल व संरक्षक मंडल सहित कई उप समितियां बनाई गई हैं। साथ ही बताया गया है कि कार्यकारिणी का विस्तार व कुछ पदों पर चयन बाद में होना है।

बैठक में रहें उपस्थित

इस बैठक में मुख्य वक्ता सदानंद पांडे, रणजीत सिंह मेहरा, कुबेर कठायत, गजेंद्र नेगी व चंद्रप्रकाश फुलोरिया, जिपंउ कांता रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख गीता बिष्ट, पूर्व प्रमुख बिशन राम, सुरेंद्र संगेला, गणेश नायक, पूरन संगेला, मोहन सिंह नेगी, प्रेम सिंह अटवाल, जेएन तिवारी, महादेव बिष्ट, किसन सिंह, शंकर सिंह बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, जीवन नेगी, आनंद सती, कृपाल सिंह उपस्थित रहे।