अल्मोड़ा: लंबित बिलों के भुगतान की मांग को लेकर राशन विक्रेताओं की जारी हड़ताल हुई स्थगित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपनी मांगों को लेकर राशन विक्रेताओं की हड़ताल जारी थी जो अब प्रशासन से वार्ता के बाद स्थगित हो गई है।

इतने माह का हुआ भुगतान

इस संबंध में आज गुरुवार को डीएफओ के साथ बैठक‌ हुई। जिसके बाद विक्रेता संघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। समिति के जिलाध्यक्ष संजय साह ने बताया कि डीएसओ के साथ हुई बैठक में बताया कि शासन की ओर से विक्रेताओं के खाते में पांच माह के बिलों का भुगतान कर दिया गया है। अन्य बिलों के जल्द भुगतान के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

मांगों को लेकर हुई थी हड़ताल

पर्वतीय सस्था गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले जिलेभर में विक्रेता 13 माह से लंबित बिलों के भुगतान की मांग को लेकर बीते एक अक्तूबर से बेमियादी हड़ताल पर थे।

यह लोग रहें मौजूद

इस बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, केसर सिंह खनी, अभय साह, विपिन तिवारी, दिनेश गोयल, संदीप थापा, सुरेश सांगा, पंकज कपिल, नंदा बल्लभ जोशी, बिशन सिंह, प्रमोद पवार आदि लोग मौजूद रहे।