अल्मोड़ा: विक्टोरिया क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज व अंडर-16 हाॅकी प्रतियोगिता का आज समापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता एवं अंडर 16 हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराई जा रही है।

प्रतियोगिता का समापन

इस प्रतियोगिता का आज समापन है। प्रतियोगिता का समापन आज सांय 3 बजे मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट द्वारा किया जायेगा। जिस पर विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा ने प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों का स्वागत किया है।