अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के नांमाकन शुरू, पहले दिन वितरित हुए कुल 20 नामांकन पत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कुछ दिनों पहले चुनाव ​समिति ने जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारणी के लिए होने वाले चुनाव की ​तारीख का ऐलान किया है।

इस तरह होगी चुनाव प्रक्रिया

बताया गया है कि व 4 सितंबर को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक नामांकन फॉर्म का वितरण होगा। 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक नामांकन, 6 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व इसी दिन 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चलेगी। वही, 8 सितंबर को सुबह 11 बजे से न्यू बार भवन में चुनावी सभा होगी। 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से सांय 2 बजे तक मतदान होगा और अपराह्न 3 बजे से मतगणना होगी। जिसके बाद अब आगामी 11 सितंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के लिए मतदान हेतु आज नामांकन पत्रों का वितरण किया गया। जिसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 20 नामांकन पत्र वितरित हुए।

जिसमें अध्यक्ष पद‌ हेतु

1- केवल सती
2- जमन सिंह बिष्ट
3-महेश चन्द्र परिहार
कुल- 3 नामांकन पत्र

उपाध्यक्ष पद हेतु

1- कुन्दन सिंह लटवाल
2- कविंद्र पंत
3- दीवान सिंह लटवाल
कुल- 3 नामांकन पत्र

महिला उपाध्यक्ष

1-भावना जोशी
2- अमिता चौधरी
कुल- 02 नामांकन पत्र

उपसचिव पद हेतु

1- मोहन सिंह देवली
2- प्रेम राम आर्या
3- राजा हृदयेश अंडोला

कार्यकारिणी सदस्य के लिए

1- पल्ल्व गस्याल
2- नारायण सिंह जीना
3- कृष्णा गोस्वामी
4- दीपक सिंह नेगी

सचिव पद के लिए

1- दीप जोशी

संप्रेक्षक के लिए

1- चन्दन सिंह बगडवाल

कोषाध्यक्ष के​ लिए

1- रोहित बिष्ट,

सह कोषाध्यक्ष के लिए

1- मुकेश कुमार,

पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए

1- भोला शंकर जोशी ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है।