अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो मकान मालिकों पर हुई यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक 07.05.2025 को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन किराएदार रखने वाले 02 मकान मालिकों के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹10,000 रुपये का नगद चालान किया गया। इसके साथ ही बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले कुल 11 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।