अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल दिनांक 7/5/2025 को सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत जागेश्वर धाम पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दिए यह निर्देश
इस मौके पर उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इसके साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। जो कैमरे खराब थे उनको जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में लगे क्यूआरटी टीम को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने व डीएफएमडी, एचएचएमडी से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए।
चौकी का किया औचक निरीक्षण
इस दौरान चौकी जागेश्वर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। चौकी में उपस्थित पुलिस बल को अधिक सजग रहकर संदिग्ध और आपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।