अल्मोड़ा: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग पर रहेगा विशेष फोकस

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा नगर में सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात हेतु यातायात पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

विभिन्न स्थानों पर चलाया चैकिंग अभियान

सीओ ट्रैफिक अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया द्वारा यातायात उ0नि0 सुमित पाण्डे व यातायात पुलिस कर्मियों के साथ आज दिनांक-29.09.2023 को अल्मोड़ा नगर में विभिन्न स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रैश ड्राइविंग व ओवर स्पीड सहित अन्य तरीकों से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध संयोजन /कोर्ट चालान‌की कार्यवाही करते हुए कुल 11,000 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

की चालानी कार्यवाही

निरीक्षक यातायात गणेश सिंह हरड़िया द्वारा बताया गया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष फोकस रखकर कड़ी चालानी कार्यवाही की जायेगी।