अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज में अब दो‌ डॉक्टर करेंगे कैंसर का इलाज, मरीजों को मिलेगी राहत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज के रेडियोथैरिपी विभाग में सीनियर रेजीडेंट में एक डॉक्टर ने तैनाती ले ली है।

दो डॉक्टर करेंगे कैंसर का इलाज

जिसके बाद अब बेस अस्पताल में दो डॉक्टर होंगे जो कैंसर का इलाज करेंगे। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के रेडियोथैरिपी विभाग में अब तक सिर्फ एक ही डॉक्टर की तैनाती थी। वहीं अब मेडिकल कॉलेज के रेडियोथैरिपी विभाग में एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ने तैनाती ले ली है। जिसके बाद अब पहाड़ के कैंसर रोगियों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
अब विभाग में दो डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे।
अब बेस अस्पताल में दो डॉक्टर कैंसर का इलाज करेंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।