अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय संगठन द्वारा रविवार को एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन सिंह मेहरा द्वारा किया गया और सभा का संचालन राहुल खोलिया द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन को मजबूती देना तथा विश्वविद्यालय में होने वाले आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा सभी संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा विश्वविद्यालय में संगठन की विचारधारा को धरातल तक पहुंचाना है।

संभावित प्रत्याशी हर्षित दुर्गापाल द्वारा संगठन में 40 नए सदस्यों ने सदस्यता की ग्रहण
इस आम सभा में संगठन के जिला अध्यक्ष पवन सिंह मेहरा, अध्यक्ष छात्र संघ पंकज सिंह कार्की द्वारा कहा गया कि संगठन की मजबूती के लिए नए छात्र-छात्राओं को जोड़ने हेतु रणनीति तैयार की जा रही है। वहीं आम सभा में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संभावित प्रत्याशी हर्षित दुर्गापाल द्वारा संगठन में 40 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की।

मौजूद रहे
बैठक में जिला संयोजक राहुल खोलिया,संगठन के उपाध्यक्ष सुनील ग्वाल, महासचिव मंटू ओली, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन देवली, गोकुल खन्नी, भरत मेहरा, लोकेश सुप्याल, अभिषेक तिवारी, गौरव सतवाल, उर्मिला, कार्तिक कंडवाल, हेमलता बिष्ट, भावनी, कार्तिक बोरा, आदि संगठन के 50 लोग मौजूद रहे।