अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में शासन द्वारा नियुक्त किए गए तीन नए डॉक्टरों ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। इन चिकित्सकों के आने से मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।
चिकित्सकों ने संभाली जिम्मेदारी
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यभार संभालने वाले नए चिकित्सकों में डॉ. हिमानी महरा, डॉ. जान्हवी जंगपागी और डॉ. मृदुलिका पांडे शामिल हैं। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एसएस नबियाल ने नए डॉक्टरों के कार्यभार संभालने की पुष्टि की है। पीएमएस डॉ. नबियाल ने स्पष्ट किया कि जिन अन्य डॉक्टरों का स्थानांतरण हुआ था, उन्होंने अभी तक अपनी तैनाती नहीं ली है।