अल्मोड़ा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा रथ के माध्यम से लोगों को किया जा रहा है जागरूक

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक सेवा रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान जारी है।

महिलाओं को किया जागरूक-

इसी अभियान में शुक्रवार को रथ मोबाइल वैन के माध्यम से भिकियासैंण और स्याल्दे में लोगों को कानूनी जानकारी दी गई। जिसमें गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अलावा सहपरिवीक्षा अधिकारी अभिलाषा तिवारी ने महिलाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं समेत वात्सल्य योजना, समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया।

यह भी दी जानकारी-

इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि शंकर मिश्रा ने महिलाओं को उनके अधिकारों और एसिड अटैक होने पर मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।