अल्मोड़ा: 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड शासन द्वारा नंदा देवी परिसर में योग कार्यक्रम का हुआ समापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 9 वें योग दिवस 21 जून बुधवार को आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड शासन के कार्यक्रमानुसार नन्दा देवी मन्दिर परिसर में योग को करो और स्वस्थ जीवन जीयो की अवधारणा के साथ प्रात: प्रारम्भ होने से पूर्व दीप प्रज्वल्लित कर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि तथा नोडल अधिकारी व योग प्रशिक्षकों द्वारा बुजुर्ग , युवा, बच्चों , महिलाओं को योग,ध्यान, प्रणायाम का अभ्यास कपालभाति, मकरासन, शलभासन, भुजंगासन, मयूरासन सहित विभिन्न आसनों सहित उनके विषय में भी बताया कि किसी भी आसन को करने में सहज रहकर ही करना उत्तम होता है।

योग में ध्यान केन्द्रित करते हुए परम ब्रह्म ईश्वर प्राप्ति की होती है अनुभूति

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष ने योग को वर्तमान समय की सर्वप्रथम प्राथमिकताओं में बताया। विशिष्ट अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय जज बॉडी बिल्डिंग व फिटनेस ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ जोड़ होता है जिसमें अपनी श्वास के आवागमन पर पूर्णरुप से ध्यान केन्द्रित करते हुए परम ब्रह्म ईश्वर प्राप्ति की अनुभूति भी होती ही है। जिससे मन ,मस्तिष्क व शरीर स्वस्थ व आन्नदित रहता है।

योग कार्यक्रम में 120 लोगों की सहभागिता हुई प्राप्त

योग करने में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, नोडल अधिकारी सी०वी०ओ० डा० उदयशंकर , नशा उन्मूलन समिति सदस्य भारत सरकार सुनीता मल्होत्रा, किशन गुरुरानी, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, मनोरमा डिमरी, वैंकटेश्वर पैन्यूली, मंजू जोशी – तहसील प्रभारी योग पतंजली , योग प्रशिक्षकों सहित लगभग 120 लोगों की सहभागिता हुई। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन नोडल अधिकारी डॉ० सुखदेव सिंह बोनाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुष विंग के द्वारा किया गया। अन्त में शान्तिपाठ व सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम समाप्त हुआ।