अल्मोड़ा: कांंग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में एक सौ आठ महिलाओं ने ली कांंग्रेस की सदस्यता

अल्मोड़ा-अल्मोड़ा की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज कांंग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर एक सौ आठ महिलाओं ने कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।जिला कांंग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने सभी महिलाओं को पुष्प गुच्छ भेंट कर सभी का कांंग्रेस परिवार में स्वागत किया।

वर्तमान समय में जनता कांंग्रेस से लगातार जुड़ना चाह रही है

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में जनता कांंग्रेस से लगातार जुड़ना चाह रही है।जिस क्रम में उनके द्वारा आज एक सौ आठ महिलाओं की कांंग्रेस में सदस्यता कराई गयी है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगातार आने वाले समय में भी महिलाओं को बढ़ी संख्या में कांंग्रेस से जोड़ा जाएगा।श्रीमती जोशी ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य कांंग्रेस संगठन की मजबूती है।जिसके लिए वे लगातार धरातल पर कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांंग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का जो नारा दिया है इसे मूर्त रूप देने के लिए कांंग्रेसजन लगातार प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनका भी यही प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को कांंग्रेस पार्टी से जोड़ा जाए।श्रीमती जोशी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस की जीत में महिलाओं की अपनी अहम भूमिका रहेगी।

यह लोग रहे उपस्थित

सदस्यता कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौहान,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,कांंग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल सहित अनेकों कांंग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में यह लोग रहे शामिल

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज कांंग्रेस की सदस्यता लेने वालों में भगवती देवी,लीला देवी,तुलसी देवी,लीला देवी,तुलसी देवी,गीता देवी,इन्दिरा देवी,विमला देवी,शोभा देवी,भगवती देवी,प्रेमा देवी,माया देवी,किरन देवी,तुलसी देवी,चन्द्रा देवी,कमला देवी,भगवती देवी,सुमित्रा देवी,नीमा देवी,दीपा देवी,बहादुर राम,गुड्डी देवी,दीपा देवी,सुनीता,दीया,मंजू देवी,नीमा देवी,हेमा देवी,तमन्ना आर्या,रश्मि देवी,भगवती देवी,रेनू देवी,विमला देवी,सिल्लू देवी,ललिता देवी,शोभा देवी,जानकी आर्या,गीता आर्या,नारायणी देवी,पूजा आर्या,देवकी देवी,सोनू देवी,मन्जू देवी,नितिन,नन्दी देवी,पुष्पा देवी,गीता देवी,माया देवी,सरिता चन्द्रा, कमला,मीना आर्या,आशा देवी,बबीता देवी,पार्वती देवी,बबीता आर्या,रेखा देवी,तारा देवी,प्रेमा देवी,राधा देवी,मंजू देवी,लक्ष्मीलाल,अनीता देवी,रेखा देवी,पूजा आर्या,ममता बिष्ट, जानकी देवी,शारदा देवी,जीवन्ती,विमला देवी,हेमा जोशी,भगवती देवी,निक्की आर्या,भगवती आर्या,हंसा देवी,प्रेमा देवी,तारा देवी,सुनीता,दया देवी,रेखा देवी,मन्जू देवी,शारदा देवी,जीवन्ती देवी,विमला देवी,हेमा जोशी,भगवती देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।