अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के लमगड़ा स्थित प्रसिद्ध डोल आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने का मामला सामने आया है।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम ट्रस्ट कनरा डोल आश्रम के प्रबंधक स्वामी कपिलानंद ने मामले की तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने आश्रम की फर्जी वेबसाइट बनाकर आश्रम में कमरे की ऑनलाइन बुकिंग की। जब दिल्ली, यूपी सहित देश के विभिन्न लोगों ने पूछताछ के लिए आश्रम प्रबंधन से संपर्क किया तो मामले का पता चला। उन्होंने बताया कि कई लोगों से ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर पैसों की ठगी की गई है। ऐसे में आश्रम की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने बताया कि आश्रम की तरफ से कोई धन नहीं लिया जाता।
जांच की शुरू
जिस पर आश्रम प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।