अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में कल रविवार को ओपन पुरुष व महिला वर्ग की साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। खेल निदेशालय के निर्देशानुसार यह रैली स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हो रही है।
साइकिल रैली का आयोजन
जानकारी के अनुसार फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत कल 1 जून को सुबह 8 बजे चौघानपाटा से आरसीएम मॉल तक ओपन पुरुष व महिला वर्ग की साइकिल रैली आयोजित होगी। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि सभी खिलाड़ी और खेल प्रेमी इस रैली में भाग लें और अधिक जानकारी के लिए 8475877421 या 8954272878 पर संपर्क कर सकते हैं।